
Shilpa Shetty And Raj Kundra
नई दिल्ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ( Shilpa Shetty Kundra ) तो अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती ही हैं। लेकिन अब उनके पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) भी अपनी एक्टिंग की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। टिकटॉक हो या फिर इंस्टाग्राम दोनों की जोड़ी हर कहीं आपको दिखाई देगी। लॉकडाउन के चलते ये कपल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गया है। फनी वीडियोज बनाकर दोनों अपना और अपने फैंस का टाइम पास कर रहे हैं। इनकी एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में शिल्पा और राज बड़े ही जबदस्त अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इंडिया टिकटॉक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
View this post on InstagramA post shared by TikTokIndia (@indiatiktok) on
वीडियो में शिल्पा और राज ‘स्विच चैलेंज’ ( Switch Challege ) करते हुए दिखाई दिए। जिसमें पहले दोनों अपने-अपने कपड़ो में पोज देते दिखाई दे रहे हैं तभी वीडियो में अचानाक से राज शिल्पा के कपड़ो में और शिल्पा राज के कपड़ो में दिखाई देती हैं। उनका ये फनी वीडियो देख लोग लोटपोट हो रहे हैं। शिल्पा अपने बेटे विवान कुंद्रा ( Vivaan Kundra ) और बहन शमिता शेट्टी ( Shamita Shetty ) संग भी वीडियोज बनाती नज़र आती है। टिकटॉक पर उनके 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी वीडियोज को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
21 दिनों के लॉकडाउन के बीच सभी घरों में रहकर अपना समय बीता रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कई रंग इन दिनों देखने को मिल रहे हैं। कोई घर में झाडू लगा है तो कोई खाना बना रहा है। सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महामारी से बचने के लिए कई अभिनेताओं ने इस मुश्किल समय में मदद करने की कोशिशि की हैं।
Published on:
30 Mar 2020 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
