15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल पर Shilpa Shetty Kundra ने दिखाया बेटी समिशा का चेहरा, दिखती हैं बेहद क्यूट

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने दिखाया बेटी का चेहरा पापा राज कुंद्रा के साथ दिखीं बेटी समिशा नए साल पर शिल्पा ने फैंस को दिया तोहफा

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 02, 2021

Shilpa Shetty with children

Shilpa Shetty with children

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) नए साल पर गोवा में छुट्टियां मनाने गए हुई थी। जहां से शिल्पा ने ब्लैक मोनोकिनी में अपनी हॉट फोटोज शेयर की थी। उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी समिशा की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। शिल्पा ने पहली बार बेटी समिशा (Samisha) का चेहरा फैंस को दिखाया। नए साल पर उन्होंन ये खास तोहफा अपने चाहने वालों को दिया। शिल्पा की बेटी समिशा बेहद ही क्यूट दिखाई दे रही हैं।

अनाथ बच्चों को गोद लेकर ये 7 बॉलीवुड सितारे बने माता-पिता, किसी ने कूड़े के ढेर से उठाकर दी पहचान तो किसी ने 34 बच्चों को लिया गोद!

दरअसल, शिल्पा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उनके पति राज कुंद्रा गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बेटी समिशा अपने पापा को गाता हुआ देखकर गुस्सा दिखा रही हैं। जैसे-जैसे राज अपने सुर तेज करते हैं समिशा उनपर चीखती हुई नजर आती हैं। जाहिर है कि उन्हें अपने पापा का गुनगुनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वहीं पीछे से शिल्पा की आवाज भी सुनाई दे रही है। वो पति राज से कहती हैं कि अब तुम्हे गाना बंद कर देना चाहिए। शिल्पा ने साथ में कैप्शन भी लिखा है- चिंता कम करो, गाना ज्यादा गाओ। समिशा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं कि पापा राज कुंद्रा को गुनगुनाना बंद कर देना चाहिए। हैप्पी न्यू ईयर इंस्टा फैम।

शिल्पा ने इस वीडियो के जरिए पहली बार अपनी बेटी समिशा की पूरी झलक फैंस को दिखा दी है। इससे पहले तक शिल्पा हमेशा चेहरा छुपाकर ही समिशा को फैंस से रुबरू करवाती थीं। लेकिन नए साल के मौके पर उन्होंने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। शिल्पा की बेटी समिशा बेहद ही क्यूट दिखाई दे रही हैं। शिल्पा का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वो समिशा के लिए खूब प्यारभरे कमेंट कर रहे हैं।