1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को जड़ा जोरदार तमाचा, कहा- औकात में रहो, मेरे पति हो

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मारा जोरदार थप्पड़ कहा- औकात में रहो, मेरे पति हो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 18 Mar 2020, 11:11 AM IST

sw.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फिटनेस और टिकटॉक वीडियोज़ आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस मामले में उनके पति राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन होते हुए भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। वो टिकटॉक पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ वीडियो बनाते रहते हैं। तीन महीने पहले ही उन्होंने टिकटॉक ज्वॉइन किया था और उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी बीच शिल्पा ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया है और कुछ ऐसा बोल दिया जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने राज कुंद्रा को ये थप्पड़ टिकटॉक वीडियो में मारा है। हाल ही में राज कुंद्रा के टिकटॉक पर 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं, खास बात ये है कि ऐसा उन्होंने सिर्फ तीन महीनों में कर दिखाया है। जिसको लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई सेलिब्रिटीज इस बात पर हैरानी जता रहे हैं। राज कुंद्रा एक्टिंग से दूर ही रहते हैं लेकिन इसके बावजूद इतनी जल्दी फॉलोअर्स में बढ़ोतरी काबिले तारीफ है। वीडियो में राज कुंद्रा (Raj Kundra) आखिरी में कहते हैं कि न हम अमिताभ, न दिलीप कुमार, न किसी हीरो के बच्चे... इसी बीच शिल्पा शेट्टी एंट्री (Shilpa Shetty) करते हुए उन्हें जोर का थप्पड़ जड़ती हैं और मज़ाकिया अंदाज में कहती हैं कि औकात में रहो, मेरे पति हो।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को जोर से गले लगाती हैं और 1 मिलियन फॉलोअर्स होने पर खुशी जताती हैं। राज ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, टिक टॉक पर 3 महीने में एक मिलियन फॉलोअर्स कैसे? ये मजाक है! शिल्पा। बता दें हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बेटी के माता-पिता बने हैं। शिल्पा की बेटी समिशा का जन्म सेरोगेसी के ज़रिए हुआ है।