5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shilpa Shetty ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, पापा संग लड़ते नजर आई Samisha

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा आज पूरे दो साल की हो गई हैं। इस ख़ास अवसर पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी की एक क्यूट सी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।

2 min read
Google source verification
shilpa shetty shares cute video of daughter samisha

shilpa shetty shares cute video of daughter samisha

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा शेट्टी कुंद्रा आज पूरे दो साल की हो चुकी हैं। इस शुभ अवसर पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- हमारे दिलों को प्यार और खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया मेरी अनमोल समिशा। तुमने जब पहली सांस ली मैं तुम्हें उससे पहले से प्यार करती हूं और अपनी आख़िरी सांस तक तुम्हें प्यार किया करूंगी। हैप्पी बर्थडे समिशा।

वीडियो की बात करें तो उस क्यूट सी वीडियो में शिल्पा की बेटी समिशा अपने पिता राज कुंद्रा से प्यार से लड़ते हुए दिख रही हैं। शिल्पा इस वीडियो में कहती है कि- ‘किसकी मम्मी’ इसको सुनते ही राज कुंद्रा कहते हैं कि मेरी मम्मी, राज़ की बात सुनते हुए समिशा कहती है कि शिल्पा मेरी मम्मी हैं। जिस पर समिशा फिर अपने पिता राज कुंद्रा से लड़ने लगती है और कहती है शिल्पा उनकी मम्मी हैं।

इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उनके इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैंं। सैफ़ अली ख़ान की बहन ने भी शिल्पा शेट्टी कि इस पोस्ट पर कॉमेंट किया हैं। फ़ैन्स भी शिल्पा शेट्टी की बेटी के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं और उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी की बेटी दो साल की हो चुकी हैं। वही फ़ैन्स को अक्सर समिशा काफ़ी ज़्यादा क्यूट लगती हैं। वह इस वीडियो में भी समिशा काफी ज़्यादा क्यूट लग रही हैं।बता दें कि दो साल पहले समीक्षा का जन्म सरोगेसी से हुआ था।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की पीएम तक पहुंचा ऐक्ट्रेस मधुबाला के घर का झगड़ा, भतीजी ने चिट्ठी लिखकर बताई भाभी की करतूत

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग