
Shilpa Shetty Kundra revealed her secret
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों फिल्मों में वापसी करके बेहद खुश हैं। शिल्पा लगभग 14 साल के बाद एक्टिंग करियर में फिर से वापसी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वो हंगामा 2 में भी दिखाई देंगी। अब शिल्पा को लेकर एक अजीबो गरीब खबर सामने आ रही है। उनके बेटे वियान वैसे तो अभी बहुत छोटे हैं लेकिन शिल्पा ने अपनी बहू के लिए पहले से ही पूरी प्लानिंग कर ली है। रिसेन्टली शिल्पा ने बताया कि वो बहू को अपनी सबसे कीमती 20 कैरेट की एक डायमंड रिंग देंगी लेकिन उसके लिए एक शर्त होगी।
शिल्पा त्यौहारों पर अक्सर अपनी ज्वैलिरी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। उन्होंने अपने पास बढ़िया कलेक्शन रखा हुआ है। जिसमें उनकी सबसे फेवरेट एक डायमंड रिंग भी है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा ने एक बड़े राज से पर्दा उठाया है। वो वियान की पत्नी यानी अपनी फ्यूचर बहू को 20 कैरेट की डायमंड की अंगूठी तभी देंगी जब वो उनके साथ बढ़िया व्यवहार करेगी। ये बात शिल्पा ने अपने बेटे वियान को अभी से बताकर रखी है कि अगर उनकी बहू अच्छा व्यवहार करेगी तो उसे 20 कैरेट की डायमंड रिंग मिलेगी। शिल्पा ने ये भी सोच रखा है कि अगर बहू ने अच्छा बिहेव नहीं किया तो उसे कैसी अंगूठी देनी है।
शिल्पा ने ये अंगूठी अपनी विरासत बनाए रखने के लिए ही खरीदी थी। इसीलिए उन्हें अपनी सभी ज्वैलिरी में से ये डायमंड रिंग बेहद प्रिय है। शिल्पा मानती हैं कि उनकी जिंदगी में सबसे अहम रोल मां का रोल होता है जिसे वो पूरा महत्व देती आई हैं। हाल ही में शिल्पा का एक वीडियो वायरल Shilpa Shetty Video) हुआ था जिसमे वो बड़े ही मजे से वड़ा पाव (Vada Pav) और पकौड़े का लुत्फ उठाती दिख रही थीं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था- चलते-चलते देखा वड़ा पाव, मन ने बोला संडे है... तो खाओ खाओ खाओ बनता है भाऊ।
Published on:
10 Nov 2020 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
