8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SHOCKING: रोहित शेट्टी के पास नहीं हैं फिल्म बनाने के पैसे, अधर में अटकी है इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग!

रोहित शेट्टी वार्ता से एक बातचीत के दौरान कहा कि वह शिवाजी महाराज पर एक भव्य फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन...
2 min read
Google source verification
ajay

ajay

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी, छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना चाहते हैं। रोहित शेट्टी इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर फिल्म 'सिंबा' बना रहे हैं। रोहित शेट्टी ने वार्ता से एक बातचीत के दौरान कहा कि वह शिवाजी महाराज पर एक भव्य फिल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन इस फिल्म को बनाने के लिए उनके पास रुपए नहीं हैं। इसके चलते वह इस फिल्म को नहीं बना पा रहे हैं।

ऐसा क्या हुआ जो अर्शी ने बिग बॅास के नए सीजन को लेकर कही ये कड़वी बात?

BIGG BOSS 12: दीपक ने की सारी हदें पार! कंटेस्टेंट की सेक्सुएलिटी पर सवाल कर कहा-उनसे डर रहा हूं...

अजय देवगन को लेंगे फिल्म में
रोहित ने कहा कि इस फिल्म में वह शिवाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए अजय देवगन को लेना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वह फिल्में इसलिए बनाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि जब उनकी फिल्में देखकर लोग खुश होते हैं तो उन्हें भी इसकी खुशी होती है।

पहली बार तैमूर ने सुनाई अपनी क्यूट आवाज,कैमरा के देख किया BYE- BYE!

कौन बनेगा करोड़पति 10' को पछाड़कर 'नागिन 3' बना टीवी का टॅाप शो, जानें टॅाप 5 की पूरी लिस्ट

रणवीर को मानते हैं सबसे बड़ा सुपरस्टार
रोहित शेट्टी का कहना है कि आने वाले समय में रणवीर सिंह सबसे बड़े सुपरस्टार साबित होंगे। 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल-3', 'सिंघम', 'बोल बच्चन', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम रिटर्न्स', 'दिलवाले और गोलमाल अगेन' जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित कर चुके रोहित शेट्टी इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर फिल्म 'सिंबा' बना रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि 'सिंबा' उनके जीवन की अब तक की लिखी सबसे अच्छी कहानी है जिसपर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने की तैयारियां चल रही हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि आने वाले समय में रणवीर सिंह सबसे बड़े सुपरस्टार होंगे। रणवीर बहुत ईमानदारी के साथ काम करते हैं और अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी हैं।

VIDEO: प्रेग्नेंसी की बात छुपाने को लेकर अब बोली नेहा धूपिया, बताई असल सच्चाई

तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक 'द आयरन लेडी' का पहला पोस्टर जारी, जानें फिल्म के बारे में...