बॉलीवुड

2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन बनने में सोनू सूद और श्रद्धा कपूर ने मारी बाजी, इन स्टार्स को भी किया सम्मानित

श्रद्धा कपूर और सोनू सूद बने हॉटेस्ट वेजिटेरियन PETA इंडिया ने 2020 के वेगन सेलेब्स को किया सम्मानित साल के हॉटेस्ट वेजिटेरियन बनने में श्रद्धा और सोनू ने मारी बाजी

2 min read
Dec 17, 2020
Shraddha Kapoor and Sonu Sood

नई दिल्ली | साल 2020 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि साल भर अलग-अलग कैटेगरी में क्या हलचल रही। इयर एंडर लिस्ट सामने आने लगी है। फिर चाहे वो मोस्ट सर्च की बात हो या फिर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर की हो। ऐसे ही एक लिस्ट PETA इंडिया की तरफ से भी जारी की गई है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है। ये तो आप जानते ही हैं कि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में वेजिटेरियन बनने का चलन चला है। कई स्टार्स ने नॉनवेज छोड़कर वेज को अपनाया है। इस साल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने एक कदम बढ़ाया है। वहीं कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो बहुत सालो से वेजिटेरियन बने हुए हैं। इस बार साल के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में दो सितारों ने बाजी मारी है।

PETA इंडिया ने साल 2020 में हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को दिया है। सोनू सूद (Sonu Sood) पहले ही जरूरतमंद लोगों के लिए भगवान बने हुए हैं। अब उनकी लिस्ट में एक और उपलब्धि शामिल हो गई है। सोनू PETA के कुछ कैंपेन में भी शिरकत कर चुके हैं। एक अभियान में सोनू को उनकी नेकी के लिए खूब सराहा गया था। इसके अलावा सोनू लगातार लोगों क मांस का सेवन ना करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। सोनू शाकाहारी खाने में ही विश्वास करते हैं।

वहीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हमेशा से शाकाहारी नहीं थी। उन्होंने एक किताब पढ़ने के बाद नॉनवेज ना खाने का फैसला लिया था। श्रद्धा ने कुक बुक नाम की एक किताब पढ़ी थी जिसके बाद से मांस खाने को लेकर उनकी सोच बदल गई। किसी जानवर का मांस खाना सही नहीं है इस बात को अब श्रद्धा बखूबी समझती हैं। कई मौकों पर वो वेजिटेरियन होने के बारे में बात करती हुई भी नजर आती हैं। अब श्रद्धा पूरी तरह से वेगन बन चुकी हैं। बता दें कि पेटा ने इन दो स्टार्स के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, रेखा, विद्युत जामवाल, शाहिद कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे लोगों के नाम भी शामिल किए हैं जिन्हें पुरस्कृत किया गया है।

Published on:
17 Dec 2020 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर