
Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) रिसेन्टली अपने कजिन प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) की शादी में पहुंची थी। जहां से उनकी खास तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर की जो फोटोज वायरल हो रही हैं उसमें वो अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों जैसे ही मीडिया के कैमरे देखते हैं तो अलग हो जाते हैं। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाकर रखा था।
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के साथ उनके भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आए। जो मीडिया को देखते ही उन्हें रोकने की कोशिश करते भी दिखे। हालांकि श्रद्धा की तस्वीरें रोहन के साथ कैप्चर हो ही गई। वरुण धवन की शादी के बाद श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें भी सामने आईं थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात से इंकार कर दिया था।
शादी से जाते वक्त श्रद्धा कपूर की इन फोटोज को कैप्चर किया गया। श्रद्धा ने इस दौरान वाइट कलर का लहंगा चोली पहना था और वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। रोहन श्रेष्ठ के साथ श्रद्धा का वीडियो भी सामने जिसे विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
बता दें कि श्रद्धा और रोहन बचपन के दोस्त हैं और दोनों परिवारों का भी एक दूसरे के यहां आना जाना है। रोहन सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और बिजनेसमैन भी हैं। वरुण धवन ने पिछले दिनों रोहन श्रेष्ठ के उनकी शादी में बधाई देने पर उनकी बारी का इशारा किया था। जिसके बाद श्रद्धा कपूर की शादी के कयास लगने शुरू हो गए थे।
Published on:
05 Feb 2021 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
