13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगभग चार साल की डेटिंग के बाद श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ का हुआ ब्रेकअप ?

श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक दुखद खबर है। पिंकविला की माने तो श्रद्धा कपूर और उनके सेलिब्रिटी फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। हालांकि दोनों ने आज तक सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है।

2 min read
Google source verification
shraddha-kapoor.jpg

श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस है, ऐसे में उनकी काफी फैन फोलोइंग भी है। उनके पिता शक्ति कपूर भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से हैं। वहीं खुद श्रद्धा कपूर भी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। उन्होंन आशिकी-2 और एक विलेन जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से काफी कम समय में लाखों दिलों में अपनी जगह बना लिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फौलॉइंग है। अब श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक दुखद खबर है। पिंकविला की माने तो श्रद्धा कपूर और उनके सेलिब्रिटी फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।

हालांकि दोनों ने आज तक सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है। दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही श्रद्धा कपूर रोहन श्रेष्ठ के लिए ब्राइडल फोटोशूट करवाया था। इसमें एक्ट्रेस ने बखूबी कैमरे को देखकर खूबसूरती से पोज दिया था।

रोहन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस साल, एक विलेन फेम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपना जन्मदिन गोवा में सभी परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान रोहन फ्री होने के बावजूद भी वहां मौजूद नहीं थे। कहा तो ये भी जा रहा है कि यह कपल जनवरी से ऑन-ऑफ रिलेशनशिप में था। जिसके बाद अंत में, श्रद्धा कपूर ने रोहन श्रेष्ठ के साथ ब्रेकअप कर लिया। दोनों कपल का ब्रेकअप फरवरी में हुआ था। जाहिर है रोहन इस ब्रेकअप से काफी दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि श्रद्धा कपूर का परिवार रोहन श्रेष्ठ को बहुत प्यार करता था। साथ ही उनकी शादी की खबरें बार-बार सामने आती थी।

आपको बता दें डेब्यू मूवी के बाद श्रद्धा कपूर फिल्म लव का द एंड में नजर आई। लगातार दो असफल फिल्मों के बाद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी। इसके बाद महेश भट्ट ने फिल्म आशिकी 2 में उन्हें कास्ट किया। इस म्यूजिकली हिट फिल्म से श्रद्धा स्टार बन गई। इसके बाद से लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्होंने हैदर, बागी, स्त्नी, साहो और छिछोरे सहित कई फिल्मों में काम किया और फैंस के दिलों का जीता।

यह भी पढ़ें- नव्या नंदा नवेली से लेकर अंशुला कपूर तक, इन स्टार किड्स ने एक्टिंग की जगह चुना ये करियर, करते हैं लाखों की कमाई


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग