
मुंबई। कोरोना महामारी के चलते देश में हालात खराब हैं। कई जगहों से लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिलने, दवाईयां उपलब्ध नहीं होने और अस्पताल में बैड नहीं मिलने जैसे समाचार भी आ रहे हैं। ऐसे में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स का छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जाना सभी को खटक रहा है। हालांकि सामने आकर बोलने की हिम्मत श्रुति हासन ने दिखाई है। उनसे पहले राइटर ष्शोभा डे ने भी बॉलीवुड सेलेब्स के मालदीव घूमने को लेकर फटकार लगाई थी।
'बिना मास्क स्विमिंग पूल में जाने का समय नहीं’
क्विंट से एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने कहा कि जब लोग इस तरह से महामारी से पीड़ित हैं तो मैं हॉलीडे पर कैसे जा सकती हूं। खुश हूं कि उनका हॉलीडे अच्छा रहे। वे इसे डिजर्व करते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से यह महसूस करती हूं कि ये समय बिना मास्क के स्विमिंग पूल में जाने का नहीं है। यह सभी के लिए बहुत कठिन समय रहा है और कुछ लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा कठिन। मेरा मानना है कि कृतज्ञता और खास सुविधाओं के लिए आभारी रहना ज्यादा जरूरी है बजाय लोगों को ये जताना कि उनके पास अतिरिक्त सुविधाएं हैं। श्रुति कहती हैं कि जब लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दी गई थी, तब भी वह बहुत सावधान थीं और नियमों का कडाई से पालन करती थीं। वे कहती हैं,’ मैं आभारी हूं कि काम पर लौट आई हूं। कुछ टीम्स हैं जो बहुत ही जिम्मेदार और सावधान रहने वाली है। हालांकि मैं ये कभी नहीं भूली कि अभी भी महामारी के बीच में हैं हम। अब यह कहना आसान है कि अरे हम अभी भी महामारी में हैं क्या। लेकिन मुझे ये तीन महीने पहले ही पता था। लोगों को लगता था कि मैं पागल हूं, एक साइको आंटी हूं जो हमेशा चिल्लाती रहती है। मैं हमेशा से ही इस पर बात करती थी, लेकिन लोगों ने इसे पसंद नहीं किया।
'आपके लिए हॉलीडे, लोगों के लिए महामारी’
श्रुति हासन से पहले राइटर शोभा डे ने सेलेब्स को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने रोहिणी अय्यर के एक नोट को इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा कर लिखा,’जो लोग भी मालदीव और गोवा में हॉलीडे मना रहे हैं, याद रखिए आपके लिए ये हॉलीडे है, दूसरों के लिए महामारी। तो असंवेदनशील 'बेवकूफ' मत बनो और अपनी तस्वीरों पोस्ट मत करो। आप न केवल दिमागी रूप से बल्कि पूरी तरह से अंधे और बहरों के रूप में नजर आ रहे हैं यह आपके इंस्टाग्राम नंबरों को बढ़ाने का वक्त नहीं, यह कदम बढ़ाने और मदद करने का वक्त है या यदि आप कुछ नहीं कर सकते हैं, तो चुप रहो और घर पर रहो या अपने हॉलिडे होम में चुप रहो मास्क पहनो, तस्वीरें नहीं, यह फैशन वीक या किंगफिशर कैलेंडर का वक्त नहीं है।
गौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड के केई सेलेब्स मालदीव में वेकेशन पर हैं। इनमें दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी और राज कुंदा सहित कई सेलेब्स शामिल हैं।
सारा अली खान मालदीव में:
(Photo Credit: Instagram/saraalikhan95/)
जान्हवी कपूर मालदीव में:
(Photo Credit: Instagram/janhvikapoor/)
दिशा पाटनी मालदीव में
(Photo Credit: Instagram/dishapatani/)
आलिआ भट्ट मालदीव में:
(Photo Credit: Instagram/aliaabhatt/)
Published on:
21 Apr 2021 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
