नई दिल्ली। सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा रक्षाबंधन के त्योहार के दिन काफी खुश नजर आई। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। इस तस्वीर में सलमान के हाथों में बहुत सी राखियां बंधी नजर आ रही हैं। सभी जानते हैं कि सलमान अपनी बहनों से बहुत प्यार करते हैं। इन बहनों में चाहे अलवीरा हो, अर्पिता हो या फिर श्वेता। गौरतलब है कि श्वेता अपनी निजी जिंदगी में बुरे दौर से गुजर चुकी हैं। पुलकित सम्राट से शादी के 1 साल बाद ही अलग होने पर उन्हें गहरी चोट लगी है। लेकिन सलमान के साथ श्वेता ने राखी के त्योंहार के समय खुशी के इन पलों खूब एन्जॉय किया।