scriptसिद्धार्थ की दुल्हनिया बनने जैसलमेर रवाना हुईं कियारा, चेहरे पर साफ दिखा ब्राइडल ग्लो | sidharth malhotra kiara advani wedding actress leaves for jaisalmer spotted at the airport | Patrika News
बॉलीवुड

सिद्धार्थ की दुल्हनिया बनने जैसलमेर रवाना हुईं कियारा, चेहरे पर साफ दिखा ब्राइडल ग्लो

बॉलीवुड के स्वीट कपल एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी को साथ में खूब पसंद किया जाता है। अब जल्द ही दोंनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हनियां जैसलमेर के लिए रवाना हो गई हैं।

Feb 04, 2023 / 12:10 pm

Shweta Bajpai

sidharth malhotra kiara advani wedding

sidharth malhotra kiara advani wedding

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को लगभग दो साल से डेट कर रहे हैं और अब जल्द ही दोनों शादी करने जा रहे हैं। कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है। आज से दोनों के प्रीवेडिंग फंक्शन भी शुरू होने वाले हैं इसके लिए कियारा जैसलमेर के लिए रवाना हो गई हैं।
कियारा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कियारा ने भी मीडिया को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ देखने को मिला। कियारा आडवाणी अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पहुंचीं थीं।

व्हाइट ट्राउजर और शर्ट के साथ कियारा ने मर्जेंटा कलर की शॉल कैरी किया था, जो उनपर बहुत सूट कर रहा था। इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया की ओर मुस्कुराते हुए पोज भी दिए और हाथ हिलाकर सभी को अभिवादन किया। इस दौरान कियारा की खुशी साफ देखी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें

बनने जा रहा है ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल?

https://twitter.com/hashtag/KiaraAdvani?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है और उनकी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। दोनों की शादी का जश्न, प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेंगे।

ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। खबर ये भी है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अभिनेता शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड को शादी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल के लिए रखा है।
https://twitter.com/hashtag/SidKiaraWedding?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
शाहरुख खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा चुके बॉडीगार्ड यासीन युगल अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर अपनी पैनी नजरें बनाए रखेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के लिए करीब 100 से 125 मेहमानों की लिस्ट बनाई गई है।

दोनों तरफ से इतने लोग शामिल हो सकते हैं। मेहमानों के लिए 80 रूम तो बुक किए ही गए हैं। इनके अलावा मेहमानों के को लाने ले जाने के लिए 70 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। इनमें मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और जैगुआर जैसी कारों का इंतजाम किया गया है।
https://twitter.com/hashtag/SidKiaraWedding?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं इंडस्ट्री से करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित कई बड़े नामों के आज जैसलमेर पहुंचने की उम्मीद है। ये शादी कापी ग्रैंड होने वाली है। शेरशाह फिल्म में दोनों की जोड़ी को खुब पसंद किया गया था और दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज

Home / Entertainment / Bollywood / सिद्धार्थ की दुल्हनिया बनने जैसलमेर रवाना हुईं कियारा, चेहरे पर साफ दिखा ब्राइडल ग्लो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो