कांग्रेस नेता और फेमस पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मनसा जिले में गोली मारकर कल हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। कई गोलियां लगने की वजह से मूसेवाला की मौत हो गई। इस मामले में घटनास्थल से जो गोलियां मिलीं, उसके आधार पर इस बात का शक जताया जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या में रशियन हथियार AN 94 Assault Rifle का इस्तेमाल किया गया हैं।