31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद भी क्यों पति से अलग रहती है अल्का याग्निक, जानें सच्चाई, परिवार ने किया था आगाह

अल्का याग्निक ने वर्ष 1989 में एक बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी।

2 min read
Google source verification
Alka yagnik

Alka yagnik

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनका जन्म 20 मार्च, 1966 को एक गुजराती परिवार में हुआ। अल्का ने मात्र 6 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने आकाशवाणी के लिए गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में उनकी मां उन्हें चाइल्ड सिंगर के तौर पर उन्हें मुंबई ले आई थीं।

अल्का याग्निक ने वर्ष 1989 में एक बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्का और नीरज की पहली मुलाकात वर्ष 1986 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने 2 साल तक डेट किया। इसके बाद दोनो ने शादी करने का फैसला लिया।

अल्का और नीरज दोनों अलग—अलग क्षेत्र से थे। शादी से पहले उनके परिवार वालों ने समझाया था कि यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगी। लेकिन दोनों न एक ना सुनी और शादी कर ली। दोनों को अपने कॅरियर की वजह से अलग—अलग रहना पड़ता है। अल्का मुंबई में रहती हैं और पति नीरज शिलॉन्ग में रहते हैं। शादी के बाद उसी वर्ष बेटी सायशा का जन्म हुआ।