7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arijit Singh को मंहगा पड़ा था सलमान खान को पलटकर जवाब देना, करियर पर मंडराने लगा था खतरा

अरिजीत सिंह जहां एक सफल गायक है तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान को दंबग कहा जाता है दोनों अपनी अपनी जगह हिट है लेकिन इनके बीच आज भी है दरार..

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Jul 10, 2021

arijit salman

arijit salman

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर Arijit Singh ने काफी कम समय में अपनी आवाज के जादू से एक खास मुकाम हासिल किया है। अरिजीत की आवाज में ऐसी मीठास है कि देश का हर एक शख्स उनका दिवाना हो चुका है। उनकी आवाज का आज हर कोई कायल है। लेकिन कोई ऐसी भी है जो अरिजीत की आवाज से नफरत करता है। वह कोई और नहीं बल्कि बॅालीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार Salman Khan है

अरिजीत सिंह ने कई फिल्मों में शानदार गाने गाए हैंl जिसके लिए उन्हें आवार्ड से सम्मानित भी किया गया है। लेकिन एक आवार्ड के दौरान ही सलमान से पंगा लेना भारी पड़ गया था जिसके चलते सलमान खान ऐसे नाराज हुए कि अभी तक दोनों के बीच दूरियां ही बनी हुई हैं। इतना ही नही सलमान खान के नाराज होने से अरिजीत सिंह का करियर भी खत्म होने लगा था।

दरअसल अरिजीत सिंह जब एक अवार्ड में पहुचें थे तो उस दौरान उन्होंने स्लीपर के साथ कैजुअल शर्ट पहन रखी थी। और यह आवार्ड उन्हें सलमान खान के हाथों मिलना था जैसे ही अरिजीत सिंह के नाम की घोषणा हुई ,तो उन्हें आने में थोड़ा समय लग गया। और उन्हें चप्पल और कैजुअल शर्ट में देख सलमान को अरिजीत सिंह का यह अंदाज पसंद नहीं आया था और उन्होंने उनसे पूछ लिया था, 'क्या आप सो रहे थे?'

इसपर अरिजीत ने उत्तर देते हुए कहा था, 'आप लोगों के कारण मैं सो गया थाl' जैसे ही अरिजीत ने अपनी बात सलमान खान के सामने रखी, सलमान खान को यह बात लग गई। फिर क्या था इसके लिए अरिजीत सिंह को एक बार नही बल्कि कई बार सलमान खान से माफी मांगनी पड़ी थीl

कहा जाता है कि इस वाकये के बाद अरिजीत सिंह से उन्होने अपनी फिल्म के सारे गाने छिन लिए थे। लेकिन इसके बावजूद अरिजीत सिंह आज फिल्म इंडस्ट्री में बने हुए हैं और उन्होंने लगातार एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने दिए हैंl उनका पहला गाना सन 2011 में आया थाl यह फिल्म मर्डर 2 का गाना थाl गाने के बोल 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' थाl इस गाने ने अरिजीत सिंह को स्टार बना दिया थाl

साल 2005 में अरिजीत सिंह की पहचान छोटे पर्दे पर आने वाले म्यूजिक रियलिटी शो से हुई थी। इस शो में अरिजीत सिंह टॉप 5 में पहुंचने के बाद शो से बाहर हो गए थेl लेकिन उनके ऊपर शंकर महादेवन का हाथ थे जिनके साथ काम करके वो आज के समय के टॉप सिंगर बने हैं। और आज के समय में अरिजीत सिंह का संगीत जगत में लोहा सभी मानते हैं।