7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: स्कूल परीक्षा में मिला पहला ब्रेक, लव लाइफ में है बेहद रोमांटिक, जानें कौन है ये फेमस सिंगर

Birthday Special: सिंगर का हमेशा से एक बड़े खानदान से ताल्लुक रहा है। उनके चाचा अनु मलिक हैं।

2 min read
Google source verification
फेमस सिंगर का है बर्थडे

फेमस सिंगर का है बर्थडे

Birthday Special: फेमस सिंगर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए भी गाना गाया है। ये वो सिंगर हैं जिन्हें अपना पहला ब्रेक अपने स्कूल के समय में ही मिल गया था। इनकी गर्ल्स फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लड़कियां इन्हें अपना प्यार बताती है। हम बात कर रहे हैं फेमस सिंगर अरमान मलिक की। अरमान मलिक के बारे में आज उनके बर्थडे पर आइये जानते हैं कुछ दिलचस्प किस्से...

अरमान मलिक बर्थडे (Singer Armaan Malik Birthday)

अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता खुद एक मशहूर संगीतकार हैं यानी वह डब्बू मलिक के बेटे हैं और अनु मलिक उनके चाचा हैं। अरमान मलिक ने जब सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के पहले ऑडिशन में हिस्सा लिया, उस वक्त उनकी उम्र महज नौ साल थी। वह भले यह शो नहीं जीत पाए, लेकिन टॉप 7 में जरूर शामिल हुए थे। अरमान को अपने पहला ब्रेक स्कूल में एग्जाम देते समय विशाल-शेखर ने दिया था। दोनों उनकी मां के साथ स्कूल पहुंच गए थे और अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ के लिए अरमान ने पहला गाना रिकॉर्ड करवाया था।

यह भी पढ़ें :जिसे समझा कैप्टन अंशुमान की पत्नी वो निकली इन्फ्लुएंसर, लेटेस्ट पोस्ट में बताई सच्चाई

अरमान मलिक ने थोड़े समय पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ उन्हें रिंग पहनाते हुए प्रपोज किया था। जब उन्होंने गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाई तो उनकी किस करते हुए खूब फोटो सामने आई थीं। अरमान मलिक ने उस समय कई लड़कियों के दिल तोड़े थे और अब जल्द वह 2 साल बड़ी आशना से शादी करने वाले हैं।