29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonu Nigam पर लगा चोरी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?

Sonu Nigam Accused : बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पर चोरी का बड़ा आरोप लगा है। उनके फैंस ये सुनकर हैरान रह गए हैं। आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
sonu_nigam_accused_news.jpg

सोनू निगम पर लगा चोरी का आरोप

Sonu Nigam: सोनू निगम सिनेमाजगत के जाने माने सिंगर है। उनके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अब उनपर चोरी का आरोप लगा है। जो बेहद ही गभीर माना जा रहा है। आईये जानते हैं बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर सिंगर पर ये आरोप किसने और क्यों लगाया है।

सोनू निगम पर लगा ये चोरी का आरोप (Sonu Nigam New Song)
बता दें, सिंगर सोनू निगम का गाना ‘सुन जरा’ शनिवार 2 दिसंबर को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसी गाने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर ओमैर नदीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि यह गाना उनके सॉन्ग ‘ऐ खुदा’ से कॉपी किया गया है। इसी को लेकर उन्होंने सिंगर पर चोरी का बडा आरोप लगाया है। पाकिस्तानी सिंगर ने एक वीडियो शेयर कर अपना और सोनू निगर दोनों गानों की क्लिप शेयर की है। उनका कहना है कि सिंगर ने गाना कॉपी किया है।

वीडियो शेयर कर दिया सबूत (Sonu Nigam Video Viral)
पाक सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी में एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया हूं, जहां इन चीजों के बारे में जरा भी परवाह नहीं कर सकता। अगर आप मेरे गाने को कॉपी कर रहे हैं तो कम से कम ओरिजिनल ट्रैक को क्रेडिट दीजिए, और अगर आप इससे बचना चाह रहे हैं तो ऐसा चालाकी से करें। मैं सोनू निगम का बहुत बड़ा फैन हूं, पर रियल रहिए।’

यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
ओमैर नदीम ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें उन्होंने बताया है कि यह गाना 2009 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 5 लाख 40 हजार व्यूज आए थे। सोनू निगम के गाने की बात करें तो इसपर 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को लिरिक्स एक्टर से फिल्म क्रिटिक बने कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने लिखे हैं।

Story Loader