13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सिंगर ने शाहरुख और अपने पहले पति पर लगाया था समलैंगिक होने का आरोप, एक्टर ने भेजा कानूनी नोटिस

सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में शाहरुख खान और अपने पति पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया था। इसपर कार्रवाई करते हुए एक्टर ने कानूनी नोटिस भेजा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

May 19, 2024

shahrukh Khan

इस सिंगर ने शाहरुख और अपने पति को बताया समलैंगिक

सिंगर सुचित्रा किसी न किसी वजह से विवादों में रहती हैं। सुचित्रा ने एक इंटरव्यू में अपने पूर्व पति कार्तिक कुमार के साथ-साथ शाहरुख और करण (Karan Johar) को भी समलैंगिक बताया है। सुचित्रा (Suchitra) ने आरोप लगाया कि उनके पति ने लंदन में करण और शाहरुख को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। गायिका ने यह भी कहा कि बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार अक्सर उन देशों में छुट्टियां बिताने जाते हैं जहां समलैंगिक संबंध वैध हैं। इसपर कानूनी कार्रवाई करते हुए सिंगर के पहले पति ने उन्हें नोटिस भेजा है।



एक्टर ने की कानूनी कार्रवाई

सुचित्रा के पति कार्तिक की लीगल टीम ने उन्हें औपचारिक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उनसे कार्तिक (Kartik Kumar) के प्रति किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने से बचने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा अभिनेता के सम्मान के बचाव में और सुचित्रा के किसी भी टिप्पणी से उन्हें होने वाले किसी भी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए किया गया है। हाल में ही कुछ इंटरव्यू के दौरान सुचित्रा ने अपने पूर्व पति और अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पर भी गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि दोनों समलैंगिक हैं।