बुक लॉन्च के मौके पर स्मिता की यादों को शेयर करते हुए बिग बी ने बताया था कि उनके साथ हुए 'कुली' वाले एक्सीडेंट का सपना स्मिता को हादसा घटने के ठीक एक दिन पहले ही आ गया था। बच्चन ने कहा, 'मैं 'कुली' की शूटिंग के लिए बेंगलूरू में था। रात को लगभग दो बजे मेरे होटल के कमरे में कॉल आया। रिसेप्शनिस्ट ने मुझे बताया कि फोन पर स्मिता पाटिल है। मैं शॉक्ड था क्योंकि मैंने इतना लेट उनसे कभी बात नहीं की थी। मैंने सोचा कि शायद कोई जरूरी बात होगी, इसलिए मैंने बात की।'