बता दें कि मंसूर अली खान पटौदी अपने समय के जाने माने क्रिकेटर थे। इसके साथ ही वे पटौदी खानदान के नौवे नवाब थे। साल 1969 में उन्होंने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी। सबा अली खान, सोहा अली खान और सैफ अली खान दोनों के बच्चे हैं। आज मंसूर अली खान को दुनिया से गए हुए 10 साल हो चुके हैं। जहां आज उनकी बेटी सोहा ने उन्हें याद किया। वहीं, इन दिनों सैफ अली खान करीना कपूर के साथ देश से बाहर गए हुए हैं।