बॉलीवुड

सलमान खान को एक्ट्रेस ने बताया मानसिक रूप से बीमार, कहा-‘कई महिलाओं को पीटा, उसे पूजना बंद करो’

सलमान खान आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। इनकी एक झलक पाने को लोग बेताब रहते हैं। हर अभिनेत्री का सपना होता है कि वो भाईजान के साथ काम करे, लेकिन इस बीच एक एक्ट्रेस ने सलमान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये कोई और नहीं बल्कि सोमी अली हैं। सोमी अली ने सलमान खान को महिलाओं को पीटने वाला और मानसिक रूप से बीमार बताया है।

less than 1 minute read
Aug 19, 2022
somy ali post for salman khan captions a women beater stop worshiping him please

सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सलमाल खान पर निशाना साधा है हालांकि उन्होंने एक्टर का नाम नहीं लिया है। सोमी ने फिल्म मैंने प्यार किया का पोस्टर शेयर किया है, जिस में सलमान खान के साथ ही भाग्यश्री नजर आ रही हैं।

पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "महिलाओं को पीटने वाला, सिर्फ मुझे नहीं,बल्कि कइयों को। प्लीज उसकी पूजा करना बंद कीजिए। वह मानसिक रूप से बीमार है। आपको अंदाजा नहीं है।"

कैप्शन में उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिखा है, लेकिन वो इससे पहले भी भाईजान को आड़े हाथ ले चुकी हैं इसीलिए माना जा रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट उनके लिए ही किया है। इससे पहले मार्च में सोमी ने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का सिलआउट फोटो शेयर करते हुए लिखा था,'बॉलीवुड का हार्वी विंस्टन। तुम एक दिन एक्सपोज होगे। जिन महिलाओं का तुमने शोषण किया एक दिन वो बाहर आएंगी और अपनी सच्चाई शेयर करेंगी, जैसे ऐश्वर्या राय...’। अपने पोस्ट में सोमी ने ऐश्वर्या को भी टैग किया था।

आपको बता दें कि कुछ सालों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय संग रिश्ते के दौरान सलमान खान ने उनके साथ सेट पर मारपीट की थी। वहीं सोमी की बात करें तो सोमी लगभग 8 साल तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रही थीं फिर दोनों अलग हो गए थे और उनके अलग होने की वजह ऐश्वर्या राय को बताया गया था। 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान की नजदीकियां ऐश्वर्या राय के साथ बढ़ीं और सोमी से उनका ब्रेकअप हो गया। सोमी ने 1991 से 1997 के बीच 'अंत', 'किशन', 'तीसरा कौन', 'आंदोलन' और 'अग्निचक्र' जैसी फिल्मों में काम किया था।

Published on:
19 Aug 2022 12:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर