3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: सलमान खान को कहे अपशब्द, नमक के ऐड से किया करियर शुरू, जानें कौन है ये फेमस सिंगर

Birthday Special: एक ऐसी सिंगर जो इंजीनियर बनना चाहती थी और सिंगर बन गई। इनकी किस्मत आमिर खान की फिल्म से चमकी। आइये जानते हैं कौन है ये..

2 min read
Google source verification
फेमस सिंगर का बर्थडे

फेमस सिंगर का बर्थडे

Birthday Special: बॉलीवुड की फेमस सिंगर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। इनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। इन्हें बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। इनका फिल्मी करियर आसान नहीं रहा। सिंगर ने अपनी मेहनत पर तरक्की हासिल की है। हम बात कर रहे हैं। 'फुकरे' फिल्म के गाने 'अंबरसरिया' की सिंगर सोना महापात्रा की। इस सिंगर ने सलमान खान के खिलाफ भी बयान दिया था। आइये जानते हैं इस सिंगर के कुछ दिलचस्प किस्से...

सोना महापात्रा ने सलमान खान पर किया था कमेंट (Sona Mohapatra Birthday)

सोना महापात्रा का जन्म 17 जून 1976 को कटक उड़ीसा में हुआ। सिंगर ने एक नमक के ऐड से लेकर एक फेमस सिंगर बनना आसान नहीं रहा। सोना को बचपन से गाने का शौक था और वह अपने आसपास की जगह के कॉन्सर्ट में भाग लेती थी। सोना ने अपनी करियर की शुरुआत एक एड के गाने से की। टाटा नमक के एड में 'पास आओ' गाने को कई भाषा में रिकॉर्ड किया गया और इसी ऐड में सोना को पहली बार गाने का मौका मिला। इसके बाद सोना ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में एंट्री की। साल 2009 में सिंगर के दो गाने 'दिलजले' और 'पास आओ' रिलीज हुए। इसी साल फिर उन्हें सफलता आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी Delhi Belly फिल्म के गाने 'बेदर्दी राजा' से मिली थी।

यह भी पढ़ें :रिलीज से पहले लीक हुई ‘सिकंदर’ की कहानी, इस रोल में नजर आएंगे सलमान खान

सोना महापात्रा के बॉलीवुड के सलमान खान के साथ जो विवाद हुआ उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि 'फिल्म की शूटिंग के समय उनकी हालत 'रेप पीड़िता' जैसी हो जाती थी।' सिंगर ने इसकी आलोचना की थी उन्होंने कहा था, "मीडिया के सामने किसी को भी गंदा बोलने, गलत व्यवहार करने, गंदे कमेंट्स करने के बाद भी ऐसे लोगों को किसी तरह की कोई सजा नहीं होती। गलतियों से सीख लेने की जगह उन्हें बढ़ावा दिया जाता है और वो 'गुडविल एम्बेसडर' बन जाते हैं।" इस बयान से सिंगर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Story Loader