
sonakshi sinha
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। इन दिनों वह अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि अभी तक सोनाक्षी ने अफेयर को लेकर कोई बयान नहीं दिया था लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वह जहीर इकबाल नाम के व्यक्ति के साथ समय बिता रही हैं। सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों सोनाक्षी अपनी इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही थीं।
जहीर से डेटिंग की खबरें:
सोनाक्षी जिस लड़के के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं, उसका नाम है जहीर इकबाल। पिछले कुछ दिनों से इन दोनों को साथ में स्पॉट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस भी है।
सलमान की पार्टी में भी साथ नजर आए:
बता दें कि पिछले दिनों सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे।
सलमान की पार्टी में सोनाक्षी ने जहीर के साथ ही एंट्री ली थी। जहीर के साथ अफेयर की खबरों पर सोनाक्षी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके और जहीर के बीच इस तरह का कोई भी रिश्ता नहीं है।
कौन हैं जहीर इकबाल:
बता दें कि जहीर इकबाल जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। वह सलमान के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'नोटबुक' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इसी फिल्म से प्रनूतन बहल भी डेब्यू करने वाली है।
Published on:
09 Jan 2019 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
