Zaheer Iqbal Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक है। जहीर इकबाल सोनाक्षी से जितना प्यार करते हैं उतना ही वह उन्हें परेशान करने में भी पीछे नहीं रहते और अक्सर इसकी वीडियो भी वह शेयर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी बीमार लग रही है और खांसी-जुकाम की वजह से स्टीम लेती दिख रही हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा को वायरल हुआ है जिसके बाद वह काफी चिंता में पड़ गईं और उन्हें कोविड का शक हो गया।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तबीयत को नजरअंदाज न करते हुए अपना कोविड 19 का टेस्ट करवाया। जो नेगेटिव आया है। अब इसी जहीर इकबाल ने अपनी लाइफ पार्टनर की इस बीमारी के दौरान की क्यूट वीडियो शेयर की हैं। इस कोलैब पोस्ट के एक वीडियो में सोनाक्षी सिर पर टॉवल रखे हैं और स्टीम ले रही हैं वहीं जहीर उनका वीडियो बना रहे हैं और गाना गा रहे हैं। सोनाक्षी इस बीच जहीर की इस हरकत को गुस्से से देख रही हैं। वहीं आगे जहीर इकबाल पत्नी सोनाक्षी को गले लगाते और उनकी खराब तबीयत पर 'घुंघटे में चंदा है' सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म कोयला का यह गाना काफी सूट करता दिखा।
वीडियो में आगे जहीर इकबाल सोनाक्षी को सिर पर किस करते हैं। वह अपनी पत्नी की तबीयत खराब में उनका ध्यान रखते दिखे। जहीर इकबाल ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह लड़की वायरल हो गई है। वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
हुमा कुरैशी ने वीडियो पर एक हंसने वाला इमोजी बनाया तो बहुत से फैंस ने सोनाक्षी के जल्दी ठीक होने की दुआ की। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, “आप दोनों को इस तरह देखकर ना जाने कितने ही लोग जलते होंगे।” एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों नजर उतारा करो अपनी।” तीसरे ने लिखा, “गेट वेल सून सोना, पर ये वीडियो बेहद क्यूट है।” एक अन्य ने लिखा, “हर लड़की जहीर इकबाल जैसा पार्टनर डिजर्व करती है।”
Published on:
09 Jun 2025 09:23 am