7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonakshi Sinha ने बताई जहीर इकबाल से जल्दबाजी में शादी करने की वजह, बोलीं- मेरी मां ने…

Sonakshi Sinha Private Wedding Reason: सोनाक्षी सिन्हा ने 8 महीने पहले जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने जल्दबाजी में ये शादी की। इसकी क्या वजह थी, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 27 Feb 2025, 1:08 PM IST

sonakshi sinha wedding

sonakshi sinha wedding

Sonakshi Sinha Private Wedding Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को लेकर काफी चर्चा हुई। अलग धर्म के होने की वजह से सोनाक्षी को ट्रोल भी किया गया। शादी के 8 महीने बाद, अब उन्होंने बताया कि उन्होंने इतनी प्राइवेट और जल्दी शादी क्यों की।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताई अपनी प्राइवेट शादी की वजह

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में कहा- "मेरी शादी एक दिन में पूरी हो गई क्योंकि मैं चाहती थी कि ये छोटी और निजी हो। मैं सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल करना चाहती थी, जो मेरी खुशी में खुश हों। मेरी मां को लगा कि पापा के बॉलीवुड और पॉलिटिक्स में कई दोस्त हैं, वे उन्हें बुलाना चाहेंगे।"

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने इंटरफेथ मैरिज और धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मुझ पर अपना धर्म..

मां ने कहा थैंक्स

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया- "लेकिन मैंने मां से कहा कि ये हमारी शादी है, जिसमें मैं और जहीर एक साथ रहना चाहते हैं, इसलिए हमें फैसला लेने दो। हमने सिर्फ दो हफ्तों तक प्लानिंग की और एक ही दिन में सब निपटा दिया। मेरी मां ने बाद में मुझे थैंक्स कहा कि मैंने सारा स्ट्रेस अपने ऊपर ले लिया।"

फैंस ने किया सपोर्ट

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर तमाम बातें हो रही थीं, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया कि ये उनकी और जहीर की निजी पसंद थी। उनके फैंस ने भी इस फैसले को सपोर्ट किया और कहा कि शादी का फैसला सिर्फ कपल का होता है।