18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलबुल तरंग में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, सच्ची घटना पर आधारित होगी यह फिल्म

बुलबुल तरंग में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, सच्ची घटना पर आधारित होगी यह फिल्म

less than 1 minute read
Google source verification
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा डायरेक्टर नारायण सिंह की अपकमिंग फिल्म बुलबुल तरंग में मुख्य किरदार निभाएंगी। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी। इस फिल्म में राज बब्बर और ताहिर राज भसीन भी शामिल हो सकते हैं। इस फिल्म में पुराने रीति रिवाज और सामाजिक पृष्ठभूमि दर्शाई जाएगी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की अंतिम रिलीज फिल्म दबंग 3 है। अब वे डायरेक्टर नारायण सिंह की फिल्म में नजर आएंगी। जिसका नाम बुलबुल तरंग है। नारायण सिंह कि यह फिल्म भी "टॉयलेट एक प्रेम कथा" "बत्ती गुल मीटर चालु" आदि फिल्मों की तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार निभाएंगी। वही राज बब्बर और ताहिर राज भसीन भी इस फिल्म में कुछ किरदार निभा सकते हैं। इस फ़िल्म में नारायण सिंह और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार एक साथ काम करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल में शुरू होने की संभावना है। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के रिलीज होने का इंतजार कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग