सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक सेलिब्रिटी फैमिली से आती हैं, इंडस्ट्री में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के नाम का सिक्का चलता है, इसके अलावा वो एक मिनिस्टर भी रह चुके हैं, तो ऐसे में सोना पर हमेशा एक प्रेशर रहा है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है। हालांकि उनका फिल्मी करियर इतना सक्सेसफुल नहीं रहा है, जितना उनके पिता का रहा है. लेकिन एक्ट्रेस जी जान से अपनी कोशिशों में जुटी हुई हैं।