
बॅालीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं। 8 तारीख को वह अपने लॅान्ग टाइम ब्वाॅयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं।

कल रात सोनम के घर मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। जहां पूरा परिवार जमकर डांस मस्ती करता दिखाई दिया। इस फंक्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन डांस मस्ती करते नजर आए। सोनम ने आनंद के गले में हाथ डालकर डांस किया। वहीं पापा अनिल भी खूब नाचते गाते दिखाई दिए। इस दौरान सोनम बहुत प्यारी लग रहीं थी।

इस मेहंदी सेरेमनी में सोनम की बहन रिया और कजिन शनाया, खुशी और जाह्नवी भी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्न हुआ जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इस अपार्टमेंट का बैंक्विट एरिया करीब 7 हजार स्क्वॉयर फुट में फैला है।

बता दें आज सोनम की संगीत सेरेमनी है। यह एक फाइव स्टार होटेल में होगी। सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। इतना ही नहीं इस जोड़े की शादी बेहद प्राइवेट तरीके से सोनम की आंटी कविता सिंह की हवेली पर होगी।

शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। सोनम की शादी का लहंगा फैशन डिजाइनर अनामिका डिजाइन कर रही हैं। सोनम कपूर की शादी में हिंदी फिल्म जगत सेलेब्स शामिल होंगे जिनमें से कजिन अर्जुन कपूर, खुशी-अशुंला, बेस्टफ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस, ‘वीरे दी वेडिंग’ के को-स्टार्स स्वरा भाष्कर और करीना कपूर, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सलमान खान को न्योता जा चुका है। कहा जा रहा है कि शादी में आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और करण जौहर भी शामिल हो सकते हैं।