
sonam kapoor approached for munna bhai mbbs lead role
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा, Sonam Kapoor को लेकर फिल्म बना सकते हैं। Vidhu Vinod Chopra फिल्म 'Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga' में सोनम कपूर की परफॉर्मेंस देखकर काफी इम्प्रेस हुए हैं। वह चाहते हैं कि सोनम उनकी अगली फिल्म में भी लीड रोल प्ले करें। माना जा रहा है कि यह 'मुन्नाभाई' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त हो सकती है।
विधु ने किया था वादा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधु विनोद चोपड़ा को सोनम ने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के जरिए '1942: अ लव स्टोरी' की मनीषा कोइराला की याद दिलाई है। वह अपने अगले 'मुन्नाभाई' सीक्वल फिल्म में सोनम को कास्ट करने के फेवर में हैं। इससे पहले सोनम ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में भी छोटा सा रोल प्ले किया था। इस फिल्म को भी विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था।
'संजू' में सोनम का रोल छोटा था और विनोद ने उनसे वादा किया था कि अगली फिल्म में वह उन्हें बड़ा मौका देंगे। 'एक लड़की...' के जरिए विनोद ने अपना वादा पूरा किया।'
अरशद वारसी ने किया था कन्फर्म
हाल में अरशद वारसी ने कंफर्म करते हुए कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।' गौरतलब है कि सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'मुन्नाभाई' में संजय दत्त और अरशद वारसी मुख्य किरदार में दिखेंगे। जब-जब इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आई है उन्हें बहुत पसंद किया गया है।
Published on:
31 Jan 2019 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
