26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

34 साल की हुईं स्टाइल आइकन सोनम कपूर, उनकी ये 5 तस्वीरें नहीं देखी होगी आपने

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टाइल आइकन के रूप में पहचानी जानी वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं...

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jun 09, 2019

sonam kapoor

sonam kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टाइल आइकन के रूप में पहचानी जानी वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 9 जून,1985 को मुंबई में हुआ था। आज उन्होंने पूरे 34 बसंत पार कर लिए हैं। आइए देखते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ हॉट तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई हैं...

'सांवरिया' से किया डेब्यू
सोनम कपूर ने फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू किया। वैसे एक्टिंग से पहले वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी थीं।

35 किलो वजन किया कम
सोनम ने अपने डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' के लिए 35 किलोग्राम वजन कम किया था। ये फिल्म संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट की थी।

इन फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
'सांवरिया' के बाद सोनम कपूर 'दिल्ली-6', 'आयशा', 'आई हेट लव स्टोरी', 'थैंक यू', 'मौसम', 'प्लेयर्स', 'रांझणा', 'बॉम्बे टॉकीज', 'भाग मिल्खा भाग', 'बेवकूफियां', 'खूबसूरत', 'प्रेम रतन धन पायो', 'डॉली की डोली', 'पैडमैन', 'नीरजा' और हालिया में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अभिनय किया है।

चार साल डेट के बाद आनंद आहूजा रचाई शादी
पिछले साल सोनम कपूर ने चार डेट करने के बाद अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। फिल्मों और स्टाइल, फैशन ऑइकन के अलावा सोनम अपने बेबाकपन और बिंदास अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। सोनम कपूर हमेशा किसी-न-किसी बयान को लेकर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।