scriptदिल्ली के आलीशान घर में क्वारंटीन हैं सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के संग, घर की तस्वीरे हो रही है वायरल | Sonam Kapoor with husband Anand Ahuja in a luxurious house in Delhi | Patrika News
बॉलीवुड

दिल्ली के आलीशान घर में क्वारंटीन हैं सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के संग, घर की तस्वीरे हो रही है वायरल

सोनम कपूर(Sonam Kapoor) ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja)के साथ शादी की थीं।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor)के बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए है।
sonam kapoor house delhi

नई दिल्लीMay 12, 2020 / 12:58 pm

Pratibha Tripathi

sonam kapoor house delhi

sonam kapoor house delhi

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर(sonam kapoor) ने पिछले साल 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थीं। एक्ट्रेस की शादी बॉलीवुड की सबसे खास शादियों में से एक थी। सोनम कपूर ने जिस अंदाज से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है उसी तरह से उन्होनें एक बिजनेसमैन से शादी करके एक अलग जगह भी बना ली है। बता दें कि कमाई के मामले में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा उनसे कई गुना आगे हैं।

जानकारी के मुताबिक सोनम कपूर ने ऐसे बिजनेसमेन से शादी की है जिसकी प्रॉपर्टी अपने देश में ही नही बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। दिल्ली, मुंबई और लंदन जैसी जगहो पर आनंद पहले ही अपना घरौदा बना चुके हैं। यहां तक कि उनका पुश्तैनी घर भी है जो आनंद के दादा हरीश आहूजा ने दिल्ली के लुटियन्स जोन में बंगला खरीदा था। आज के समय में इस बंगले की कीमत ही 173 करोड़ रुपए है। ये घर 3170 सक्वॉयर फीट के एरिया में फैला हुआ है।

sonam_house1.jpg

लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में भी आनंद आहूजा का एक बड़ा आलीशान घर है। लेकिन शादी हो जाने के बाद आनंद और सोनम लदंन में रह रहे है,जब काम के सिलसिले में भारत आना पड़ता है तो सोनम कपूर अपने ससुराल दिल्ली में ही रहना पड़ता है। दिल्ली के नामी बिजनेसमैन हरीश आहूजा के पोते हैं आनंद आहूजा।

इन दिनों सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा के साथ दिल्ली में ही रह रही हैं। वह मार्च में लंदन से वापस आई थी। फिर ल़कडाउन के चलते उन्हे यहा रूकना पड़ा।

सोनम कपूर ने अभी हाल ही में अपने ससुराल की कुछ तस्वीरे शेयर की। जिसमे वो अपने बेडरूम में पति के साथ बेड पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्वारंटीन का स्नैपशॉट’।

दूसरी तस्वीर स्टडी रुम की है जिसमें काफी सारी बुकस रखी हुई है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”क्वारेंटाइन के दौरान स्नैपशॉट।”

यह तस्वीर सोनम के कीचिन की है जिसमें वो काम करते नजर आ रही है

Home / Entertainment / Bollywood / दिल्ली के आलीशान घर में क्वारंटीन हैं सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के संग, घर की तस्वीरे हो रही है वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो