सोनू निगम ने खुद सामने आकर इन दावों को गलत बताया और पूरी सच्चाई शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- “कुछ मीडिया में जैसा कहा जा रहा है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ। न कोई पत्थर फेंका गया, न बोतल। बस एक व्यक्ति ने स्टेज पर एक Vape फेंकी, जो मेरे साथी शुभंकर के सीने पर लगी। मुझे जब इसके बारे में बताया गया, तब मैंने शो थोड़ी देर के लिए रोका और छात्रों से कहा कि अगर ऐसा फिर हुआ तो शो बंद करना पड़ेगा। इसके बाद स्टेज पर सिर्फ एक ‘पूकी बैंड (Pookie band)’ फेंका गया और वो सच में प्यारा था।”