19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonu Nigam ने की Divya Khosla की बोलती बंद, कहा- कमेंट सेक्शन ऑन करना भूल गईं, फैंस ने लिए मजे

सिंगर सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) ने कुछ दिनों पहले म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए थे। जिसके जवाब में भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने वीडियो जारी कर सोनू पर वार (Divya Khosla slams Sonu nigam) किया था। अब दिव्या के इस वीडियो का जवाब सोनू ने बड़े ही अनोखे अंदाज में दिया।

2 min read
Google source verification
Sonu Nigam shared Divya Khosla Video

Sonu Nigam shared Divya Khosla Video

नई दिल्ली | सिंगर सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) ने कुछ दिनों पहले म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए थे। इसके बाद उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को खुली चेतावनी (Sonu Nigam on T-series Bhushan Kumar) देते हुए उनपर कई आरोप लगाए थे। जिसके जवाब में भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने वीडियो जारी कर सोनू पर वार (Divya Khosla slams Sonu nigam) किया था। उन्होंने अपने पति का बचाव करते हुए सोनू को लेकर कई सारी बातें बोली थीं और करियर स्ट्रगल के बारे में बताया था। हालांकि सोनू के फैंस ने दिव्या के वीडियो पर उन्हें ट्रोल (Divya Khosla Kumar trolled) कर दिया। खासकर वो अपने कुक को वीडियो में लाने के चलते यूजर्स के निशाने पर आ गईं। अब दिव्या के इस वीडियो का जवाब सोनू ने बड़े ही अनोखे अंदाज में दिया।

सोनू निगम ने इस बार कोई नया वीडियो नहीं रिलीज किया है बल्कि दिव्या खोसला कुमार का वीडियो खुद शेयर (Sonu Nigam shared Divya Khosla Video) कर दिया है। साथ में उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा- प्रैजैंटिंग दिव्या कुमार खोसला। मुझे लगता है वो अपना कमेंट सेक्शन खोलना भूल गईं। आइए उनकी मदद करते हैं। सोनू के इस वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। ज्यादातर लोग सोनू के फेवर (Fans support Sonu Nigam) दिखाई दे रहे हैं। वहीं दिव्या खोसला कुमार को कुछ खास समर्थन नहीं मिल पाया है। बॉलीवुड के कई सिंगर्स भी सोनू का सपोर्ट कर चुके हैं।

बता दें कि दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम (Divya video on Sonu) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मैं बताना चाहती हूं कि हमने आजतक हजारों कलाकारों को काम (T-series welcomed newcomers) दिया है। सोनू निगम से सवाल करते हुए दिव्या ने कहा कि आप इतने बड़े सिंगर है, आपने आजतक कितने लोगों को काम (Divya asked Sonu about break) दिया। गुलशन कुमार की वजह से आपका करियर बना है। वो ही आपको दिल्ली से मुंबई लेकर आए थे। आप दिल्ली की रामलीला में 5 रुपए में गाया करते थे। दिव्या ने कहा भूषण कुमार आपके पास अबू सलेम (Abu Salem) से खुद को बचाने के लिए क्यों आएंगे। क्या आपका रिश्ता अबू सलेम से हैं, इसपर जांच की जानी चाहिए।

वहीं सोनू निगम ने अपने वीडियो में म्यूजिक इंडस्ट्री को माफिया बताया था। सुशांत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद उन्होंने कहा था कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी सुसाइड की खबर आ सकती है।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग