इसी प्रकार एक यूजर ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद को बिहार के पटना की एक तस्वीर भेजी और उन्होंने लिखा-" सर इस महिला के पति की मौत हो गई है, मकान मालिक ने घर से निकाल दिया है, एक माह से सड़कों के किनारे पड़ी, दो छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं मदद करें आप। सरकार से इन्हें कोई उम्मीद नहीं है।" इस पर एक्टर ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा- "कल इस परिवार के सिर पर छत होगी, इन छोटे बच्चों के लिए एक घर जरूर होगा।" अभिनेता के इस जवाब पर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस प्रकार वे असल जिंदगी में भी हीरो का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।