19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन स्टार्स ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने अच्छे स्वभाव से जीता फैंस का दिल, करते दिखें लोगों की मदद

Year Ender 2022: : ये साल खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपने अच्छे स्वभाव और लोगों की मदद करने के लिए लाइमलाइट में बने रहे। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ साउथ स्टार्स के नाम भी शामिल है।

4 min read
Google source verification
Stars Help people Year Ender 2022

Stars Help people Year Ender 2022

Year Ender 2022बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी दरियादिली और अच्छे स्वभाव के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं और पसंद भी किए जाते हैं। इतना ही नहीं इन स्टार्स का यही स्वभाव इनको लाइमलाइट में बनाए रखता है। इस साल 2022 के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने स्वभाव, मदद और दरियादिली के लिए सुर्खियों में रहे। इन स्टार्स में बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) से लेकर कई साउथ सुपरस्टार्स जैसे यश (Yash), पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम शामिल है, जिन्होंने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बिहेवियर से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।



सोनू सूद (Sonu Sood)

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी मदद के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। कोरोना काल में एक्टर ने देश के कोने-कोने से लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर एक्टर ने देश के लोगों की खूब दुआएं ली थी। इतना ही नहीं एक्टर आज भी समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। साथ ही उन्होंने अपना एक NGO भी खोला हुआ है, जहां लोग एक्टर से जुड़ते हैं और लोगों की मदद करने में सहायता करते हैं। साथ ही एक्टर सोशस मीडिया के जरिए लोगों के साथ जुड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें: किलर अदाओं से फैंस के दिलों पर कहर बरपा रहीं Kriti Sanon का देखें बोल्ड अवतार


यश (Yash)

कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ' (KGF) और 'केजीएफ 2' (KGF 2) के रौकी भाई यानी सुपरस्टार यश (Yash) अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। बताया जाता है कि एक्टर अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों की मदद करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मार्ग फाउंडेशन नाम का एक NGO चलाया है, जिसके जरिए उन्होंने कर्नाटक में सूखे गांवों में पानी लाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं कोप्पल जिले में उन्होंने चार करोड़ रुपये की मदद से परियोजना शुरू की।


नागार्जुन (Nagarjuna)

साउथ एक्टर नागार्जुन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने साउथ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपने अच्छे स्वभाव के लिए भी काफी जाने और पसंद किए जाते हैं। एक्टर अक्सर ही लोगों की मदद करते रहते हैं, जिसमें वो हमेशा आगे रहते हैं। इतना ही एक्टर ने एक जंगल को भी गोद लिया हुआ है। 1080 एकड़ का ये जंगल चेंगिचेरला में है, जो हैदराबाद से थोड़ी दूर पर है। यहां पर वो एक शहरी पार्क बनवाने जा रहे हैं। इसका नाम वो अपने पिता के नाम पर रखने वाले हैं।


पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar)

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी दरियादिली लोगों के बीच हमेशा उनकी यादों को जिंदा रखेगीं। इस साल दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। आपका यो जानकर हैरानी होगी कि जब एक्टर जिंदा थे तब वो करीबन 18 सौ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाया करते थे। साथ ही वो कई अनाथालय का जिम्मा भी संभाले हुए थे। इसके अलावा उन्होंने गौशालाओं की भी काफी मदद की थी। ये तो कुछ भी नहीं एक्टर मरते वक्त भी अपनी आंखें दान कर गए।


महेश बाबू (Mahesh Babu)

मदद की इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि एक्टर ने दो गांव को गोद ले रखा है। एक गांव तेलंगाना का सिद्धापुरम तो दूसरा आंध्र प्रदेश का बुर्लीपुरम है। इतना ही नहीं एक्टर जितनी भी कमाई करते हैं उसका एक हिस्सा वो इन गांवों के अच्छे भविष्य के लिए दे देते हैं। साथ ही महेश बाबू ने हील-ए-चाइल्ड संस्था के साथ भी काम करते हैं। इस संस्था का काम उन बच्चों को चिकित्सा सुविधा देना है, जो इसका खर्च नहीं उठा सकते हैं।


अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ से लोगों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान कायम करने वाले अल्लू अर्जुन भी इस मामले में किसी से कम नहीं है। एक्टर करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं, लेकिन फिर भी अपने बर्थडे मानसिक बीमारी झेल रहे बच्चों के साथ मनाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वो बच्चों को आर्थिक रूप से हेल्प भी करते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर रक्त दान भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Promo: प्रियंका-अर्चना की पराठे की लड़ाई के बीच, शालीन-निमृत को मिलेगा सरप्राइज