
Rajkumar Barjatya
फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने दिग्गज फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या का आज मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजकुमार बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शन का अहम हिस्सा रहे। उन्हें इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं उनके चलते न जानें कितने स्टार्स रातों-रात सुपरस्टार बनें। राजकुमार बड़जात्या के निधन की जानकारी राजश्री प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया के जरिए भी जानकारी दी है।
कल राजकुमार बड़जात्या का जन्मदिन था। उनका जन्म 22 फरवरी, 1964 को मुंबई में हुआ था। कल वह अपना 55वां जन्मदिन मनाते। ट्विटर पर राजकुमार बड़जात्या के निधन की जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने लिखा, 'चौंका देने वाली खबर। श्री राजकुमार बड़जात्या का कुछ ही मिनटों रियलांस अस्पताल में पहले निधन हो गया है। भरोसा नहीं हो रहा है। प्रभादेवी के ऑफिस में हफ्ते भर पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी। उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ काफी सारा वक्त गुजारा था। उस समय वो बिल्कुल ठीक थे लेकिन अब गुजर गए हैं।'
आपको बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन की स्थापना उन्होंने 1947 में की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई बड़े फिल्में जैसे 'नदिया के पार', 'मैने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'विवाह', 'प्रेम रतन धन पायो', 'हम आपके है कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'सारांश', 'एक बार कहो', 'सौदागर', 'पिया का घर' और 'चितचोर' बनीं।
Updated on:
21 Feb 2019 02:19 pm
Published on:
21 Feb 2019 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
