4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिया खान सुसाइड केस में छलका सूरज पंचोली का दर्द, बोले- ‘8 सालों को बर्बाद कर दिया’

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के सुसाइड मामले को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में उनके ही बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सूरज पर जिया को खुदखुशी करने के लिए उकसाने का आरोप है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के पास केस को ट्रांसफर करने पर सूरज पंचोली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  
2 min read
Google source verification
Sooraj Pancholi said that 8 years were wasted due to Jiah Khan case

Sooraj Pancholi said that 8 years were wasted due to Jiah Khan case

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में कुछ समय पहले नया मोड़ आया है। जिया खान सुसाइड केस को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में अब एक बार फिर से जिया खान के बॉयफ्रेंड रह चुके एक्टर सूरज पंचोली पर मुसीबत के बादल छाते हुए नज़र आ रहे हैं। सूरज पंचोली पर कथित तौर ये आरोप है कि उन्होंने ने ही जिया खान को खुदखुशी करने के लिए मजबूर किया था। ऐसे में अब जब ये केस सीबीआई कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया है। ऐसे में अभिनेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

सीबीआई कोर्ट के पास केस जाने से खुश सूरज पंचोली

दरअसल, हाल ही में एक्टर सूरज पंचोली ने एक पत्रिका से बात की है। इस इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने जिया खान की मौत पर खुलकर बात की। सूरज पंचोली ने कहा कि जिया खान सुसाइड केस ने उनके जिंदगी के 8 साल बर्बाद कर दिए। सूरज ने खुशी जताई कि सीबीआई के विशेष कोर्ट में ये मामला ट्रांसफर होने से उन्हें राहत मिली है। उनका मानना है कि ये मामला पहले से ही सीबीआई कोर्ट के पास होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- Jiah Khan पर बनी डॉक्यूमेंट्री बीबीसी ने की रिलीज, सूरज पंचोली पर फूटा लोगों का गुस्सा

सजा पाने के लिए तैयार सूरज पंचोली

सूजर पंचोली ने आगे बताया कि 'ये केस देर से ही सही लेकिन पहुंच गया है। सूरज पंचोली ने ये भी कहा कि अगर अदालत की सुनवाई के दौरान उन्हें दोषी पाया जाता है तो उन्हें सजा भी मिलनी चाहिए, लेकिन अगर उन पर लगे आरोप गलत साबित होते हैं तो फिर वो इन आरोपों से मुक्त होने के हकदार भी हैं। सूरज पंचोली ने बताया कि उनके लिए दौर काफी मुश्किलों से भरा था। उन्हें पूरा विश्वास है कि सुरंग के आखिर में रोशनी होगी। सूरज पंचोली ने बताया कि ये उनके लिए काफी मुश्किल रहा है। उनके लिए इंडस्ट्री में भी काफी अच्छी धारणा नहीं है। जैसे की वो चाहते थे।'

जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं सूरज पंचोली

अभिनेता ने आगे कहा कि 'उनका करियर सालों पहले खत्म हो गया था। 8 साल से वो कैसे जिंदा हैं वही जानते हैं। उनके परिवार ने उनकी स्थिति देखी है। सूरज ने बताया कि वो इन सबसे बाहर निकलने और उन चीज़ों को भूलने की कोशिश कर रहे हैं। उनका लक्ष्य अब जिंदगी में आगे देखना और आगे बढ़ना है। सीबीआई कोर्ट के पास केस जाने से उनके परिवार को भी उम्मीद है कि इस मामले में तेजी आएगी।'

यह भी पढ़ें- जिया खान आत्महत्या मामला: सालों बाद पता चली सच्चाई, इस शख्स के कारण जिया ने दी थी अपनी जान!!

सुसाइड नोट में लिखा था सूरज पंचोली का नाम

आपको बता दें 3 जून 2013 में एक्ट्रेस जिया खान अपने जुहू स्थित घर में मृत पाईं गई थीं। उनकी बॉडी के पास 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था। जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। यही नहीं जिया खान की मां ने भी सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। आज भी उनकी मां अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगते हुए नज़र आती हैं।