14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमाकेदार होगा ‘सूर्यवंशी’ फिल्म का ये डांस ट्रेक, सेट के लिए किया जाएगा भव्य मेले का आयोजन

'सूर्यवंशी' ( sooryavanshi ) के गाने के लिए भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस गाने में शामिल होगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 01, 2019

'सूर्यवंशी' के एक डांस ट्रेक के लिए किया जाएगा भव्य मेले का आयोजन भव्य मेले का होगा आयोजन

'सूर्यवंशी' के एक डांस ट्रेक के लिए किया जाएगा भव्य मेले का आयोजन भव्य मेले का होगा आयोजन

अक्षय कुमार ( akshay kumar ) स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' ( sooryavanshi ) की शूटिंग इन दिनों जोरों पर है। फिल्म का बेंकॅाक और हैदराबाद का शेड्यूल खत्म हो चुका है। हाल में फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट किया गया।

इसमें एक्टर रणवीर सिंह ( ranveer singh ) और अजय देवगन ( ajay devgn ) भी केमियो रोल में नजर आएंगे। अब अक्षय फिल्म की शूटिंग के आखिरी पढ़ाव पर हैं जहां एक गाने की शूटिंग की जाएगी। खास बात यह है कि इस पूरे गाने के लिए भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस गाने में शामिल होगी।

यह गाने फिल्म का धमाकेदार डांस नंबर होगा। फिल्म का आखिरी शेड्यूल नवंबर के अंत में शूट किया जाएगा। आखिरी कुछ सीन में अक्षय कार के पीछे भागने से लेकर कई दमदार एक्शन सीन करेंगे।

गौरतलब है कि 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी ( rohit shetty ) और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के अपोजिट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ( katrina kaif ) लीड रोल में दिखाई देंगी।