बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ का जमकर प्रमोशन कर रहे है। दो दिन पहले ही इस फिल्म का गाना मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां’ जारी किया गया था। इस गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अब तक इस गाने को 1 करोड़ 72 लाख 35 हजार से ज्यादा देखा जा चुका है।
यह पार्टी सॉन्ग है और टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया पर इसे फिल्माया गया है। विशाल-शेखर की धुन है और वायु ने इसे लिखा है।