16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sourav Ganguly को आया हार्ट अटैक, Virat Kohli ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा विराट कोहली ने ट्वीट कर मांगी स्वस्थ होने की दुआ तबीयत खराब होने के बाद गांगुली को अस्पताल में किया गया भर्ती

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 02, 2021

Virat Kohli and Sourav Ganguly

Virat Kohli and Sourav Ganguly

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को अचानक दिल का दौरा (Heart attack) पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली को अभी आईसीयू में रखा गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सौरव की हार्ट सर्जरी भी की जाने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया (social media) पर सौरव की तबीयत अचानक खराब होने से हलचल मच गई है। फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

अनाथ बच्चों को गोद लेकर ये 7 बॉलीवुड सितारे बने माता-पिता, किसी ने कूड़े के ढेर से उठाकर दी पहचान तो किसी ने 34 बच्चों को लिया गोद!

विराट ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जल्द ही ठीक हो जाएं आप। सौरव गांगुली की उम्र अभी मात्र 48 साल है और उनके हार्ट अटैक ने सभी को हैरान परेशान हो गए हैं।

सौरव गांगुली को शनिवार सुबह अचानक से सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुड्सलैंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गांगुली अभी ठीक हैं लेकिन उनके सीने में दर्द उठने के कारण का वो पता लगाएंगे। कुछ टेस्ट किए जाएंगे और उसके बाद डॉक्टर सही जानकारी दे पाएंगे।

गांगुली के दिल के दौरे ने सभी को बड़ा झटका दिया है। दादा के नाम से पुकारे जाने वाले गांगुली के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है। विरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट कर उनके ठीक होने के लिए दुआ मांगी है।