RRR के नाटू नाटू पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का डांस या कोरिया दूतावास स्टाफ के ठुमके? आपको कौन सा पसंद आया
सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। इस गाने ने न सिर्फ ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह बनाई। बल्कि इसने गोल्डन ग्लोब का अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स भी अपने नाम किया है। इस गाने की दीवानगी दर्शकों सिर चढ़कर बोल रही है। लोग इस गाने पर डांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियोज तैर रही हैं।