अब एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन के बाद कमल हासन ने डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि वह ऐसे व्यक्ति थे जिनके साथ सबसे महान सार्वजनिक संबंध था क्योंकि वह हमेशा उनपर प्यार लुटाते थे। उन्होंने कहा, बाकी लोगों की तरह मैंने भी उन्हें देखने से पहले उनके बारे में सुना था। वे मेरे जीवन के रोमांस, निराशा, मेरी खुशी, पहले प्यार और यहां तक कि विवाह का हिस्सा थे।’ कमल हासन ने कहा कि बालासुब्रमण्यम से हुई उनकी पहली मुलाकात को याद करना असंभव है। यह कुछ ऐसा ही है जैसे पहली बार मां को देखने के घड़ी को याद करना। उन्होंने आगे कहा, ‘हम लोगों की पसंद की वजह से एक दूसरे से जुड़े थे। यह हमारी पसंद नहीं थी। यह दर्शकों की पसंद थी। लोग हमारी जोड़ी को काफी प्यार करते थे। जिसके कारण हममें भी प्यार उपजा और हम भाई बन गए।