सलमान खान ने अपने एक ट्वीट में लिखा, बालासुब्रह्मण्यम सर अपने हृदय से यह कामना करता हूं कि आप जल्द स्वस्थ्य हों। मेरे लिए हर गीत गाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद जिस गानों ने मुझे कामयाब बनाया था। आपको बहुत-बहुत प्यार। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एस पी बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद अस्पताल से बालासुब्रमण्यम ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि ठंड और तेज बुखार को छोड़कर बाकी सब ठीक है। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी। इससे पहले जब कोरोना के कारण लॉकडाउन किया गया था तो एसपी बालासुब्रमण्यम ने कोरोना वायरस पर एक गाना बनाया था। उन्होंने अपने गाने के जरिए लोगों में जागरुकता फैलाने का काम किया था।