18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के बाद श्रीदेवी की पहली तस्वीर!! कुछ देर में शुरू होगा अंतिम संस्कार

दोपहर 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Feb 28, 2018

sridevi

sridevi

बॅालीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का 24 फरवरी को देर रात निधन हो गया। इस खबर को सुनने के बाद बॅालीवु़ड इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरा भारत शोक में डूब गया। कोई अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।

बता दें अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले आज सुबह 9:30 बजे उनके पार्थिव शरीर को लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से पवनहंस शवदाह गृह ले जाया जाएगा।


जानकारी के लिए बता दें कि श्रीदेवी की मौत नशे की हालत में दुर्घटनावश बाथ टब में डूबने से हुई थी। इसी के चलते काफी वक्त से इस मृत्यू की जांच पड़ताल की जा रही थी। खबरों की माने तो दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से इस मामले में कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बावजूद आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। आखिरी वक्त में बोनी ही थे जो एक्ट्रेस के साथ थे। पुलिस अंत तक सारी कड़ियां जोड़ने में जुटी रही।

श्रीदेवी की मौत

इसके अलावा अगर श्रीदेवी की मौत की बात करें तो हुआ ये था कि, ‘’शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वो श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बात की। बोनी ने अपनी पत्नी को डिनर के लिए न्योता दिया। श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं। 15 मिनट तक जब वो बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने तेज धक्का देकर दरवाजा खोला, श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं।इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस फौरन होटल के कमरे में पहुंची लेकिन तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी।’’