
arjun kapoor
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपने परिवार के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ देते नजर आए। जहां एक वक्त था कि अर्जुन श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों को देखना भी पसंद नहीं करते थे। वहीं आज वो हर पल उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि परिवार के बाकी सदस्यों की तरह इस गम से अर्जुन भी अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक कोट शेयर किया है, जिससे साफ पता चल रहा है कि वह अब भी इस दर्द से गुजर रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने लिखा, 'आप बहादुर हैं क्योंकि जीवन आपको हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन आपको हमेशा खुद को उठाना पड़ता है और जिंदगी के सफर पर आगे बढ़ते जाते हैं।' अर्जुन कपूर ने कनाडाई रैपर ड्रेक के कोट को री-शेयर किया है।
इस कोट को शेयर करने से साफ पता चल रहा है कि अर्जुन को अभी तक श्रीदेवी के जाने का सदमा है। वहीं दूसरी ओर वह इस मुश्किल घड़ी में अपने पिता और सौतेली बहनों के साथ खड़े हैं। वैसे, बता दें कि बॉलिवुड में इस बात को लेकर चर्चा थी कि अर्जुन कपूर के सम्बंध कभी भी सौतेली मां यानी श्रीदेवी से अच्छे नहीं रहे। अर्जुन ने इंटरव्यू में एक बार कहा था कि श्रीदेवी उनके पापा की पत्नी हैं और वह उनको उसी निगाह से देखते हैं। यही नहीं, अर्जुन कपूर की अपनी सौतेली बहनों - जाह्नवी और खुशी से भी कभी अच्छे रिश्ते नहीं रहे।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
इन सबके बावजूद अर्जुन ने परिवार की इस मुश्किल घड़ी में वे सारे फर्ज निभाए, जो एक बेटे का होता है। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए दुबई भी गए थे। यही नहीं वो अपने पिता के साथ हर पल खड़े नजर आए। दुबई से उन्हें भारत लाने और फिर उनकी अंतिम यात्रा तक में अर्जुन एक जिम्मेदार बेटे की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बता दें कि अर्जुन कपूर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन ने अपनी मां को साल 2012 में खो दिया था। उनकी मां मोना कपूर की मौत कैंसर की वजह से हुई थी।
Updated on:
06 Mar 2018 02:02 pm
Published on:
06 Mar 2018 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
