
sridevi
'मिस्टर इंडिया'अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर अभिनेत्री श्रीेदेवी इस कदर फिदा थे कि उन्होंने उनके साथ समय बिताने के लिए 11 लाख रुपए खर्च किए थे। श्रीेदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जिसके डायरेक्टर बोनी कपूर खुद हैं। श्रीदेवी को पहली बार रुपहले पर्दे पर देखते ही बोनी कपूर को प्यार हो गया था। इसके बाद वो श्रीदेवी से मिलने की भरसक कोशिश करने लगे।
इसलिए 11 लाख रुपए दी थी फीस
'मिस्टर इंडिया' के प्रोड्यूसर होने के नाते बोनी फिल्म में श्रीदेवी को हीरोइन के रूप में कास्ट करना चाहते थे। उनका मकसद श्रीदेवी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना था। श्रीदेवी की मां से बोनी कपूर की पहली मुलाकात कास्टिंग के वक्त हुई। श्रीदेवी की मां ने फीस के तौर पर 10 लाख रुपए मांगे, लेकिन अपना इप्रेशन जमाने के लिए बोनी ने 11 लाख रुपए दे दिए। बोनी फिल्म के बहाने श्रीदेवी के साथ समय बिताना चाहते थे और इसके लिए उन्हें पैसे खर्च करने से परहेज नहीं था। फिल्म के सेट पर भी वो श्रीदेवी के साथ ही समय बिताते। श्रीदेवी की दूसरी शूटिंग लोकेशंस पर भी वह पहुंच जाते थे।
बोनी ने पत्नी को दिया तलाक
बोनी श्रीदेवी से प्यार करते थे। लेकिन किन्ही कारणों से 1983 में उन्होंने मोना शौरी से शादी कर ली। अर्जुन कपूर इन्हीं के बेटे हैं। बोनी ने मोना को श्रीदेवी के बारे में सब बता दिया था। इसके बाद दोनों ने 1996 में तलाक ले लिया।
बोनी ने किया था श्रीदेवी को प्रपोज
साल 1993 बोनी कपूर की लाइफ का यादगार साल है। उन्होंने इसी साल श्रीदेवी को प्रपोज किया था। उसी समय तो नहीं, लेकिन कुछ समय बाद श्रीदेवी ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। और आखिरकार 1996 में दोनों ने शादी कर ली।
श्रीेदेवी को सभांलते रहते थे बोनी
श्रीदेवी को परेशानियों से दूर रखकर बोनी उन्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करते थे। लेकिन श्रीदेवी उन्हें आज अकेला छोड़कर इस दुनिया से चली गईं। यहां तक जब श्रीदेवी के माता-पिता उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए, तो बोनी ने ही उन्हें संभाला था।
Published on:
25 Feb 2018 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
