बॉलीवुड

श्रीदेवी दो नहीं चार बच्चों की मां थीं, ये है उनका पूरा परिवार देखिए तस्वीरें

5 Photos
Published: August 09, 2018 01:40:19 pm
1/5

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का इस साल 24 फरवरी को निधन हो गया था। वह 54 साल की थीं और पति बोनी कपूर संग दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने पहुंची थीं। उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से साल 1996 में शादी की थी और इनकी दो बेटीयां हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

2/5

बता दें कि श्रीदेवी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के अलावा दो और बच्चों की मां थीं। जी हां, एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर उनके सौतेले बच्चे थे। ये दोनों बच्चे बॉनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से हुए थे। लेकिन शौरी कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं।

3/5

फिल्म निर्माता बोनी कपूर श्रीदेवी के पति होने के अलावा एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर के बड़े भाई हैं। ऐसे में श्रीदेवी इनकी भाभी हुईं और वे उनके देवर। बता दें कि बोनी, अनिल और संजय दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के बेटे हैं।

4/5

श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर, रेहा और हर्षवर्धन कपूर की चाची थीं। बता दें कि ये तीनों अनिल कपूर उनकी पत्नी सुनीता कपूर के बच्चे हैं।

5/5

बोनी कपूर से शादी से पहले श्रीदेवी बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को डेट किया करती थीं। लेकिन इनका ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.