19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी का अनोखा फैन: निधन की खबर सुन खुद को कर लिया था कमरे में कैद

प्रशंसक ने अभिनेत्री की याद में आम के 101 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में उसने काम भी शुरू कर दिया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 06, 2018

Sridevi

Sridevi

बालीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की खबर से उनके करोड़ों फैन्स अभी भी सदमें हैं। उनके निधन के बाद उनके फैन्स के कई दिलचस्प किस्से सामने आ रहे हैं। उनके एक प्रशंसक ने अभिनेत्री की याद में आम के 101 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में उसने काम भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही उसने खुद को दो दिनों तक कमरे में कैद कर लिया था। बता दें कि अभिनेत्री का 24 फरवरी को निधन हो गया था। यह प्रशंसक हरदोई के सुरसा विकास खंड के गांव तकिया का निवासी है। इनका नाम गंगाराम पिहानी है और यह कस्बे के सर्वेश जनसेवा अंबेडकर मेमोरियल इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कॉलेज परिसर में ही उसने अपना आवास बना रखा है।

निधन की खबर सुन कर लिया खुद को कमरे में बंद:
श्रीदेवी के निधन की खबर से गंगाराम सदमे में डूब गया और खुद को कमरे में कैद कर लिया। दो दिनों तक गंगाराम अपने कमरे से नहीं निकला। अभिनेत्री के अंतिम संस्कार के बाद उसने अपना सर मुंडवाया और अखबार से श्रीदेवी की फोटो काटकर स्कूल के बगीचे वाले हिस्से में रखकर विधिवत उसे जल दे रहे है। श्रीदेवी की तस्वीर के सामने पुतला बनाकर जल अर्पित करने के साथ ही अगरबत्ती और फूल से उनका पूजन करते है। आमतौर पर मृतक की आत्मा की शांति के लिए यह संस्कार मृतक के परिजन ही करते है लेकिन श्रीदेवी का यह प्रशंसक यह संस्कार भी कर रहा है।

कॉलेज परिसर में लगाएगा 101 पेड़:
उसका कहना है कि वह श्रीदेवी की याद में 101 आम के पेड़ लगाएगा और उसने पेड़ लगाने का काम शुरू भी कर दिया है। गंगाराम की इस आस्था और लगाव के प्रति कॉलेज परिसर में पेड़ लगाने में उसका सहयोग किया जा रहा है तथा पेड़ लगाने के लिए गढ्ढे खोदे जा रहे हैं। कॉलेज प्रबंधक का कहना है कि गंगाराम अपनी प्रसिद्ध अदाकारा की याद में कॉलेज परिसर में श्री देवी के नाम से 101 आम के पेड़ों का बगीचा लगाना चाहता है जिसके लिए उन्होंने काम शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया कि गंगाराम श्रीदेवी के फैन है यह उनको पता था क्योकि अक्सर काम के बाद गंगराम मोबाइल पर श्रीदेवी की फिल्म या गाने सुनते ही देखे जाते थे लेकिन गंगाराम श्रीदेवी के इतने बड़े फैन हैं, यह स्कूल के लोगो को श्रीदेवी की मौत के बाद पता चला। निधन की खबर के बाद गंगाराम ने खुद को अपने कमरे में कैद कर लिया।

कॉलेज में लगवाना चाहता है श्रीदेवी की प्रतिमा:

गंगाराम कॉलेज परिसर में अपनी पसंदीदा अदाकारा श्रीदेवी की प्रतिमा स्थापित करना चाहता है ताकि वह रोज उसकी पूजा कर सके। हालांकि इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अभी उसे इजाजत नहीं दी है। गंगाराम को श्रीदेवी की फिल्मे देखना काफी पसंद था। कई फिल्मे तो उसने 100 से ज्यादा बार देखी।