
Sridevi
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को एक साल पूरा होने जा रहा है। 24 फरवरी को उनकी पहली पुण्यतिथी है। श्रीदेवी की पुण्यतिथी से पहले ही उनकी एक आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। आइए बताते हैं कि ये तस्वीर कब और कहां की है...
इस दौरान की है ये तस्वीर:
श्रीदेवी की वायरल हो रही ये तस्वीर दरअसल, 22 फरवरी को उन्ही के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई है। ये तस्वीर उनके भतीजे Mohit Marwah की शादी के दौरान की है। इसी शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई हुई थीं। इस तस्वीर में उनके साथ बोनी कपूर, उनकी बेटी खुशी कपूर नजर आ रही हैं। इस दौरान श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही हैं।
ऐसे हुई थी मौत:
गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हुआ था। यहां वह अपने भतीजे Mohit Marwah की शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। वहीं एक पांच सितारा होटल के बाथ टब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त श्रीदेवी होटल में अकेले थीं।
Published on:
22 Feb 2019 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
