19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें बेटियों जाह्नवी और खुशी के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गई श्रीदेवी

श्रीदेवी करोड़ों की मालकिन थीं और लाइफ को खुलकर जीती थी
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Feb 27, 2018

Sridevi, Jhanvi and Khushi

Sridevi, Jhanvi and Khushi

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी स्टाइलिश जिंदगी जीती थी। वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती थी। बता दें कि श्रीदेवी की पोशाक और मेकअप से लेकर गहनों तक सबकुछ खास होता था। श्रीदेवी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने काफी दौलत कमाई। बताया जाता है कि श्रीदेवी एक दिन में करीब 25 लाख रुपए तक खर्च कर देती थी। हाल ही में वह लिप सर्जरी को लेकर सुर्खियों में आई थी। श्रीदेवी ने कुल 29 कॉस्मेटिक सर्जरी करवाईं थीं। अब श्रीदेवी तो इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह अपनी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी के लिए काफी दौलत छोड़कर गई हैं। श्रीदेवी करोड़ों की मालकिन थीं और लाइफ को खुलकर जीती थी।

परिवार संग जाती थी छुट्टियां मनाने:

श्रीदेवी इंडस्ट्री की ज्यादातर पार्टियों में अपने परिवार यानी पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ नजर आती थी। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने परिवार के संग देश से बाहर छुट्टियां मनाने भी जाती थी। एक साक्षात्कार के दौरान श्रीदेवी ने कहा था कि उनके पति बोनी हमेशा उन्‍हें खुलकर जिंदगी जीने की नसीहत देते थे।

247 करोड़ रुपये से ज्यादा की जायदाद:
श्रीदेवी को लेडी अमिताभ भी कहा जाता था। 80 के दशक में श्रीदेवी का बॉलीवुड पर राज था। वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। श्रीदेवी की पूरी जायदाद करीब 247 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। उनकी अलमारी डिजाइनर कपड़ों से भरी हुई है। साथ ही उन्हें अक्सर पार्टियों में हैवी ज्वैलरी और महंगी साड़ियों में देखा जाता था। इसके अलावा श्रीदेवी के पास तीन बंगले भी हैं।

करोड़ों में लेती थी फीस:

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। वह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार थी। रिपोर्ट के अनुसार एक बार तो उन्होंने एक फिल्म के लिए 1 करोड़ फीस की डिमांड की थी, हालांकि वह फिल्म पूरी नहीं हो पाई थी। बता दें कि कई सालों बाद श्रीदेवी ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्‍लिश' से कम बैक किया था। तब तक उनकी फीस 3.5 करोड़ से 5 करोड़ तक पहुंच गई थी।

महंगी कारें:

श्रीदेवी को महंगी और लग्जरी कारों का भी बहुत शौक था। उनके कलेक्शन में ऑडी, पोर्श सयेन, मसारेजी और बेंटले जैसी लग्‍जरी कारें शामिल थी।

पहली वैनिटी वैन वाली अभिनेत्री:
श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली वैनिटी वैन वाली अभिनेत्री थी। श्रीदेवी ने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई थी। उन्‍होंने किसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन देखी थी और उस समय एक ही वैनिटी मुंबई में शूटिंग के लिए हर जगह जाया करती थी। ऐसे में श्रीदेवी ने अपने लिए पर्सनल वैनिटी वैन बनवाई थी।

तीन बंगलों की कीमत 62 करोड़ रुपए
श्रीदेवी के पास तीन बंगले हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू 62 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये बंगले श्रीदेवी ने अपनी कमाई से खरीदे थे। उनकी कुल संपत्ति में उनके पति बोनी कपूर की भी कोई हिस्सेदारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग